सिरमौर में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, 39 वाहनों पर कार्रवाई
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 वाहनों के चालान किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 23 और 24 फरवरी 2026 को विशेष जांच अभियान के तहत की गई।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी और जांच की गई। इस दौरान 31 ट्रैक्टर, 7 टिप्पर और 1 पिकअप वाहन को अवैध खनन में संलिप्त पाया गया।
Also Read
माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने सभी 39 वाहनों के खिलाफ Mining Act के तहत चालान कर उन्हें जब्त (इम्पाउंड/डिटेन) कर लिया है। संबंधित मामलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
