Home राज्यहिमाचल प्रदेश मंडी में स्मार्ट मीटर और नीलम पेट्रोल कांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर आपस में उलझे दोनों पक्ष

मंडी में स्मार्ट मीटर और नीलम पेट्रोल कांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर आपस में उलझे दोनों पक्ष

by Dainik Janvarta
0 comment

मंडी में दो अलग अलग मुद्दों पर प्रदर्शन के दौरान आपस में उलझे प्रदर्शनकारी, उपायुक्त कार्यालय के बाहर बनी तनाव की स्थिति

मंडी। मंडी शहर में बुधवार को दो अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हुए, जिनके चलते उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। एक ओर जहां लोग बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर नीलम पेट्रोल कांड को लेकर न्याय की मांग उठाई जा रही थी।

दोनों समूह अपने-अपने मुद्दों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान नीलम पेट्रोल प्रकरण से जुड़े प्रदर्शनकारियों के साथ आए एक व्यक्ति की बहस स्मार्ट मीटर विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति महिलाओं से नीलम मामले में समर्थन देने की बात कह रहा था।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान जब उस व्यक्ति ने यह टिप्पणी की कि कुछ लोग पैसे के लिए प्रदर्शन में शामिल होते हैं, तो वहां मौजूद महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने इस आरोप का कड़ा विरोध किया और उसे खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं का कहना था कि वे पिछले एक सप्ताह से स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी कर रही थीं और यह प्रदर्शन पूरी तरह से उनके अधिकारों से जुड़ा है।

Also Read

🔴 हमीरपुर: 16 साल से बदहाल सड़क, चकमोह पंचायत के ग्रामीण बरसात में नंगे पांव चलने को मजबूर

कुछ समय तक मौके पर माहौल गरमाया रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपे।

गौरतलब है कि शहर में इन दिनों स्मार्ट मीटर और नीलम पेट्रोल प्रकरण को लेकर अलग-अलग स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिनमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करें पहले, स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन तेज

मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापित करने की प्रक्रिया का ग्रामीणों, खासकर महिलाओं, ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को त्रैम्बली सहित आसपास के कई महिला मंडलों ने एकजुट होकर लडभड़ोल बाजार से विद्युत कार्यालय तक रोष रैली निकाली। रैली के दौरान महिलाओं ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की बात कही।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में स्कूलों की स्थिति दयनीय है, अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, सड़कों की हालत खराब है और पेयजल समस्या भी बरकरार है। ऐसे में सरकार को पहले इन बुनियादी व्यवस्थाओं को “स्मार्ट” बनाना चाहिए, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर जैसे प्रोजेक्ट लागू करने चाहिए।

Also Read

🔴 बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलोह टोल के पास कार से 949 ग्राम चरस बरामद, हरियाणा के 2 युवक दबोचे

इससे एक दिन पहले भी गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को महिलाओं ने विरोध जताते हुए वापस लौटा दिया था। महिलाओं का आरोप है कि जब वे अपनी बात रखने के लिए विद्युत कार्यालय पहुंचीं तो एक कर्मचारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और बिना अनुमति अंदर जाने से रोक दिया।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में सुधार नहीं होता, वे किसी भी परिस्थिति में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगी। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर माहौल गरमाया हुआ है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.