Home राज्यहिमाचल प्रदेश कालाअंब–नागल–सकेती सड़क सुधार की तैयारी, बजट मिलते ही शुरू होगा मरम्मत कार्य

कालाअंब–नागल–सकेती सड़क सुधार की तैयारी, बजट मिलते ही शुरू होगा मरम्मत कार्य

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब–सकेती लिंक रोड के सुधारीकरण की आस बढ़ी

बजट मिलते ही शुरू होगी मरम्मत

1500 लोगों व उद्योगों को राहत की उम्मीद

कालाअंब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कालाअंब के अंतर्गत नागल गांव को कालाअंब से जोड़ने वाली खजूरना–कालाअंब संपर्क सड़क के लगभग दो किलोमीटर हिस्से के सुधार की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के जर्जर भाग के लिए विस्तृत प्राकलन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि चालू वित्तीय वर्ष में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब से नागल–सकेती मार्ग का करीब डेढ़ से दो किलोमीटर हिस्सा काफी समय से खराब हालत में है। बीते बरसात के मौसम में सड़क को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दयनीय स्थिति को देखते हुए विभाग ने मेंटेनेंस मद के तहत इसके सुधार का प्रस्ताव अग्रेषित किया है।

Also Read

🔴 नाहन में बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

यह मार्ग क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन औद्योगिक इकाइयों के लिए भी मुख्य संपर्क साधन है। खराब सड़क के कारण कच्चे माल और तैयार उत्पाद के परिवहन में बाधाएं आ रही हैं। सड़क के सुधारीकरण से उद्योगों को सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही नागल–सकेती क्षेत्र की करीब 1500 आबादी को भी बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि संबंधित हिस्से के सुधार के लिए प्राकलन तैयार कर मेंटेनेंस बजट हेतु भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.