Home हादसा नाहन में बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

नाहन में बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह बोहलियों बस स्टॉप के पास एक मोटरसाइकिल चालक द्वारा बुजुर्ग महिला को टक्कर मारने का आरोप है। हादसे में महिला घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अंजना कुमारी पत्नी संजीव कुमार, निवासी गांव बोहलियों, डाकघर शम्भुवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब वह बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थीं, उसी दौरान उनकी सास दर्शनी देवी सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच मोटरसाइकिल चालक मनदीप पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव बनकला, डाकघर शम्भुवाला, तहसील नाहन ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

Also Read

🔴 चंबा अलर्ट : किश्तवाड़ आतंकी घटना के बाद सीमांत इलाकों में हाई अलर्ट, एसपी विजय सकलानी ने संभाली कमान

हादसे में दर्शनी देवी को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाना नाहन के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.