सिरमौर न्यूज़ : पांवटा साहिब में नशीले पदार्थ के सेवन पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान गोविन्दघाट के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच करने पर वह नशीले पदार्थ का सेवन किए हुए मिला। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान ईशान दत्ता पुत्र स्वर्गीय श्री प्रदीप सिंह दत्ता, निवासी गांव नजद कुमार गली, जामनीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Also Read
🔴 हिमाचल: अप्रैल में 10 हजार शिक्षकों के तबादले, 145 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू
पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने बताया कि मामले में आगामी तफ्तीश जारी है और नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।
