कालाअंब में बिजली बिल न भरने वालों पर सख्ती: 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे, 75 लाख रुपये बकाया
Highlights :
कालाअंब में बिजली बिल बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई
450 उपभोक्ताओं को नोटिस, 75 लाख रुपये बकाया
283 लोगों ने भरा बिल, 15 के कटे कनेक्शन
विभाग ने जारी रखा वसूली अभियान
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब विद्युत उपमंडल ने लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के तहत 15 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, विभाग ने कुल 450 बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे, जिन पर लगभग 75 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। नोटिस मिलने के बाद 283 उपभोक्ताओं ने अपने लंबित बिल जमा करते हुए करीब 18 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
Also Read
हालांकि, कई बार चेतावनी देने के बावजूद 15 उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया, जिसके चलते विभाग को उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ी।
विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिल जल्द जमा कर दें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी परेशानी से बचा जा सके।
