Home हादसा नाहन में सड़क हादसा : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक के खिलाफ केस दर्ज

नाहन में सड़क हादसा : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक के खिलाफ केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर मामला दर्ज

नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना सदर नाहन के तहत एक सड़क दुर्घटना के मामले में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में जगत सिंह चौहान पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव शिली अधोग, डाकघर कठवाड़, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने बताया कि वह अपने साथी सतपाल के साथ मोटरसाइकिल (नंबर HP85AA-0546) पर ददाहु से नाहन की ओर आ रहे थे।

Also Read

🔴 सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक के खिलाफ केस दर्ज

इसी दौरान मलंगाव के पास सामने से आ रही पिकअप (नंबर PB19X-3578) के चालक गुरदीता सिंह, निवासी सलेमपुर शेरवा, राजपुरा (पटियाला, पंजाब) ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.