Home राज्यहिमाचल प्रदेश हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत: परमिट वैधता 12 से बढ़कर 15 साल

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत: परमिट वैधता 12 से बढ़कर 15 साल

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल: टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत, अब 15 साल तक मान्य रहेगा परमिट

शिमला। हिमाचली टैक्सी संचालकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने टैक्सी परमिट की वैधता अवधि बढ़ाकर 15 साल करने का फैसला लिया है। इससे पहले यह अवधि 12 साल तय थी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा। इस फैसले से खासकर पहाड़ी राज्यों के टैक्सी ऑपरेटरों को सीधा फायदा मिलेगा, जहां वाहन संचालन की लागत अधिक रहती है।

Also Read

🔴 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— हिमाचल विरोधी है भारतीय जनता पार्टी

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में टैक्सी यूनियन लंबे समय से परमिट अवधि बढ़ाने की मांग कर रही थीं। ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाने की अपील की थी।

अब केंद्र के फैसले के बाद टैक्सी मालिकों को बार-बार परमिट नवीनीकरण की झंझट से राहत मिलेगी, साथ ही आर्थिक बोझ भी कम होगा।

क्या होगा फायदा?

परमिट नवीनीकरण का खर्च कम होगा
टैक्सी संचालकों को लंबी अवधि की सुरक्षा
पर्यटन राज्यों में परिवहन व्यवस्था को मजबूती
यह फैसला पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाले राज्यों के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.