माजरा थाना क्षेत्र में हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक पर लापरवाही का आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुभम पुत्र मस्तराम चौधरी निवासी गांव टोकियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी ताई राम कौर (76) सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Also Read
🔴 कांगड़ा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: नूरपुर पुलिस ने 24 घंटे में 21 वाहन किए जब्त
पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर HP17C-4760 है। वाहन चालक की पहचान विचित्र सिंह निवासी कोलर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
