Home क्राइम कांगड़ा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: नूरपुर पुलिस ने 24 घंटे में 21 वाहन किए जब्त

कांगड़ा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: नूरपुर पुलिस ने 24 घंटे में 21 वाहन किए जब्त

by Dainik Janvarta
0 comment

नूरपुर पुलिस का विशेष अभियान: ब्यास नदी क्षेत्र में सख्त चेकिंग

खनन माफिया पर लगातार कार्रवाई जारी, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ी।

कांगड़ा। अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ा अभियान चलाकर माफिया पर शिकंजा कस दिया है। बीते 24 घंटों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खनन और अवैध परिवहन में इस्तेमाल हो रहे 21 वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक ने किया, जबकि राजपत्रित अधिकारियों ने ब्यास नदी क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण और औचक चेकिंग की। इस दौरान इलाके में चल रहे स्टोन क्रशरों की भी गहन जांच की गई ताकि नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि खनन प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों— खन्नी, माजरा, रेय पत्तन, रियाली मंड, इंदौरा मंड और भोगरवान— में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है। अवैध परिवहन को रोकने के लिए रेय पत्तन–रेहटपुर बेल्ट के संपर्क मार्गों पर गड्ढे खोदकर वाहनों की आवाजाही बाधित की गई है।

Also Read

🔴 शादी से इनकार पर सनकी युवक ने युवती के घर लगाई आग, परिवार बाल-बाल बचा — यहाँ की है घटना

विशेष अभियान के दौरान ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर सहित कुल 21 वाहन खनन अधिनियम के तहत जब्त किए गए हैं। इन सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर वाहनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.