Home आस्था आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें किसे होगा लाभ-किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें किसे होगा लाभ-किसे बरतनी होगी सावधानी

by Dainik Janvarta
0 comment

आज का राशिफल 23 फरवरी 2026 (सोमवार): जानें आज क्या खास रहने वाला है

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। आज चंद्रमा मेष राशि में भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसे अपेक्षाकृत शुभ माना जाता है। वहीं गुरु मिथुन, केतु सिंह, मंगल मकर में स्थित हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का कुंभ में योग बना हुआ है तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल।

मेष राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि मन थोड़ा अशांत रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु रखें और हनुमान जी को प्रणाम करें।

वृषभ राशि
मन में चिंता, बेचैनी और अनजाना डर बना रहेगा। कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा और सरकारी मामलों में सहयोग कम मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि
यात्रा टालें। आय में वृद्धि के संकेत हैं और रुका धन मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन मिश्रित लेकिन सकारात्मक रहेगा।
उपाय: हनुमान जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि
शुरुआत में परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेंगी, लेकिन धीरे-धीरे लाभ के संकेत बनेंगे। व्यापार मजबूत होगा और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। हालांकि दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और काली वस्तु दान करें।

Also Read

🔴 हमीरपुर में मंदिर के बाबा पर नाबालिग प्रवासी लड़कियों से अश्लील हरकतों का आरोप, पुलिस रिमांड पर आरोपी

कन्या राशि
दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। चोट या विवाद की आशंका है। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन अंततः आप स्थिति संभाल लेंगे।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

तुला राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और काम में उन्नति होगी। मानसिक तनाव और प्रेम संबंधों में विवाद के संकेत हैं।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी और ज्ञान में वृद्धि होगी। परिवार में तनाव और मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि
धन, प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण जरूरी है। गले या कंधे से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि
निवेश से बचें और वाणी पर संयम रखें। धन हानि की आशंका है, लेकिन व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि
पराक्रम बढ़ेगा और करियर में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि
आज सावधानी से आगे बढ़ें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। सिर दर्द या आंखों की परेशानी हो सकती है। धन लाभ और परिवार में वृद्धि के संकेत हैं।
उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें, लाल वस्तु रखें और काली वस्तु दान करें।

आज का दिन कई राशियों के लिए अवसर और सावधानी दोनों लेकर आया है। सही निर्णय और संयम से परिस्थितियां आपके पक्ष में जा सकती हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.