Home राज्यहिमाचल प्रदेश शिलाई में मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश; कहा, सरकार अधिकारों की लड़ाई लड़ रही

शिलाई में मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश; कहा, सरकार अधिकारों की लड़ाई लड़ रही

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई में उद्योग मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

नाहन (सिरमौर), 22 फरवरी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 16वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान में बड़ी कटौती से प्रदेश के विकास पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है।

Also Read

🔴 डाहर में हाटी क्रिकेट चैंपियनशिप खत्म: वाईसीसी गेहल बनी विजेता, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी लाखों की सौगात

🔴 आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: हिमाचल प्रदेश सरकार ने किराया सहायता के लिए जारी किए 8.97 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और जनता के हित सर्वोपरि हैं।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.