Home खेल डाहर में हाटी क्रिकेट चैंपियनशिप खत्म: वाईसीसी गेहल बनी विजेता, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी लाखों की सौगात

डाहर में हाटी क्रिकेट चैंपियनशिप खत्म: वाईसीसी गेहल बनी विजेता, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी लाखों की सौगात

by Dainik Janvarta
0 comment

डाहर में हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, वाईसीसी गेहल बनी विजेता

नाहन (सिरमौर), 22 फरवरी। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र की डाहर पंचायत में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डाहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

मंत्री ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। खेलों से शारीरिक-मानसिक विकास के साथ व्यक्तित्व निर्माण भी होता है और युवा नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

Also Read

🔴 फाल्गुन पंचमी पर माता त्रिलोकपुर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 7,500 भक्तों ने किए दर्शन

फाइनल मुकाबला

प्रतियोगिता का फाइनल डीएनएम कांसर और वाईसीसी गेहल के बीच खेला गया, जिसमें वाईसीसी गेहल टीम विजेता और डीएनएम कांसर उपविजेता रही।
विजेता टीम को 2 लाख रुपये व ट्रॉफी
उपविजेता को 1 लाख रुपये व ट्रॉफी
अंधेरी टीम को तीसरा स्थान मिलने पर 11 हजार रुपये दिए गए।

मंत्री ने खेल मैदान डाहर के लिए 5 लाख रुपये तथा नव प्रभात नवयुवक संघ को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
टूर्नामेंट में सिरमौर व शिमला की कुल 80 टीमों ने भाग लिया। साथ ही महिला मंडलों की रस्साकसी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.