Home राज्यहिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब बस अड्डे में ही बनेंगे हिम बस कार्ड, महिलाओं को नाहन जाने से मिली राहत

पांवटा साहिब बस अड्डे में ही बनेंगे हिम बस कार्ड, महिलाओं को नाहन जाने से मिली राहत

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब अड्डा परिसर में ही मिलेंगे हिम बस कार्ड, महिलाओं को बड़ी राहत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर की महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब महिलाओं को हिम बस कार्ड बनवाने के लिए नाहन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए पांवटा साहिब बस अड्डा परिसर में ही हिम बस कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी है।

पहले यह सुविधा केवल नाहन में उपलब्ध होने के कारण महिलाओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता था। अब स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

पहले होती थी परेशानी

स्थानीय महिलाओं का कहना था कि कार्ड बनवाने के लिए बार-बार नाहन जाना पड़ता था, जिससे एक दिन का समय और यात्रा खर्च अलग से लगता था। कई बार दस्तावेज़ की कमी या तकनीकी कारणों से उन्हें दो-तीन बार भी जाना पड़ता था।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब पांवटा साहिब बस अड्डा परिसर में ही आवेदन, सत्यापन और कार्ड वितरण की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Also Read

🔴 हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों की कम दिलचस्पी, 5623 पदों पर अब तक सिर्फ 4050 आवेदन

समाजसेवी ने उठाया था मुद्दा

इस सुविधा को शुरू कराने में समाजसेवी प्रदीप चौहान की अहम भूमिका रही। उन्होंने लगातार इस समस्या को उठाया और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार तक यह मुद्दा पहुंचाया।

प्रदीप चौहान ने इस सुविधा के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री और परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

महिलाओं को मिलेगा सीधा फायदा

नई व्यवस्था से अब:
समय और यात्रा खर्च की बचत होगी
स्थानीय स्तर पर आसानी से कार्ड बन सकेंगे
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महिला हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान किराए में छूट लेने वाली सभी 28 श्रेणियों को हिम बस कार्ड बनाना अनिवार्य किया गया है। वहीं, राज्य की लाखों महिलाओं को भी बस में 50 फिसदी तक किराए में छूट के लिए अब हिम कार्ड बनाना आवश्यक किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.