Home हादसा शिमला होटल में विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने यूके दूतावास को किया सूचित

शिमला होटल में विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने यूके दूतावास को किया सूचित

by Dainik Janvarta
0 comment

शिमला के होटल में ठहरे विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक होटल में ठहरे विदेशी सैलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल में मिला अचेत, अस्पताल में हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 86 वर्षीय बैरी एलविन मोस के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात कैथू स्थित एक होटल में ठहरे थे। उन्हें कमरा नंबर 103 आवंटित किया गया था। होटल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने रात के समय थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया था।

देर रात जब उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ को संदेह हुआ। दूसरी चाबी से दरवाजा खोलने पर वह फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कमरे को किया सील

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सैलानी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर कमरे को फिलहाल सील कर दिया है।

Also Read

🔴 पांवटा साहिब में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल बस-बाइक टक्कर में तीन घायल, माजरा थाना में अभियोग दर्ज

मामले में विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत को लेकर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

दूतावास को दी गई सूचना

पुलिस ने विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत के मामले में यूके दूतावास को भी सूचना भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि दूतावास से जवाब मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस के अनुसार विदेशी सैलानी की संदिग्ध मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.