Home हादसा पांवटा साहिब में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल बस-बाइक टक्कर में तीन घायल, माजरा थाना में अभियोग दर्ज

पांवटा साहिब में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल बस-बाइक टक्कर में तीन घायल, माजरा थाना में अभियोग दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

माजरा थाना क्षेत्र में स्कूल बस से टकराई बाइक, तीन लोग जख्मी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में एक सड़क हादसा होने से तीन लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा कोलर के पास उस समय हुआ जब बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार माइंड ट्री स्कूल खजुरना की स्कूल बस नाहन से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। कोलर के पास बस चालक ने अचानक बिना संकेत दिए बस को पीछे मोड़ दिया। उसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल बस की ड्राइवर साइड खिड़की से टकरा गई, जिससे ये हादसा हो गया।

Also Read

🔴 चिड़गांव में युवक गिरफ्तार, 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद — एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

🔴 चंबा-सलूणी मार्ग पर बड़ा हादसा: जंगली जानवर को बचाते समय खाई में गिरी पिकअप, चालक घायल

इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक मोहित शर्मा और पीछे बैठे आर्यन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों निवासी बड़ाबन, जिला सिरमौर बताए गए हैं। बस चालक दिनेश कुमार को भी हादसे में चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा बस चालक की लापरवाही और बिना संकेत वाहन मोड़ने के कारण हुआ। पुलिस थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(a) के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.