125वीं बार रक्तदान कर डॉ. अजय गोयल ने पेश की मिसाल, युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित पूनम नर्सिंग होम के प्रबंध निदेशक डॉ. अजय गोयल ने मानव सेवा की अनोखी मिसाल पेश करते हुए 125वीं बार रक्तदान किया है। लगातार वर्षों से रक्तदान करते आ रहे डॉ. गोयल इलाज के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का अभियान भी चला रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोटरी ब्लड बैंक सोसाइटी चंडीगढ़ की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर शिविर आयोजकों ने उन्हें सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
डॉ. गोयल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से अलग-अलग शहरों में आयोजित रक्तदान शिविरों में नियमित रूप से हिस्सा लेते रहे हैं। उनका कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे सीधे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
Also Read
🔴 जिला परिषद सिरमौर के वार्ड रद्द, होगा पुनः परिसीमन; 7 दिन में दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानना चाहिए और समय-समय पर शिविरों में भाग लेना चाहिए। उनका मानना है कि जरूरत के समय किसी की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है।
डॉ. गोयल ने यह भी कहा कि वे आगे भी निरंतर रक्तदान करते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का अभियान जारी
