Home आस्था आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: शनि-चंद्र विष योग का असर, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: शनि-चंद्र विष योग का असर, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

by Dainik Janvarta
0 comment

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026

ग्रहों की स्थिति:
आज ग्रहों की चाल काफी जटिल बनी हुई है। गुरु मिथुन राशि में वक्री हैं, मंगल उच्च के होकर मकर में स्थित हैं, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ मौजूद हैं। शनि और चंद्रमा का विष योग मानसिक अस्थिरता को बढ़ा सकता है। इस ग्रह स्थिति के कारण स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हार्मोनल समस्या, शुगर, त्वचा रोग और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

राशिफल 21 फरवरी 2026

मेष राशि
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या आंखों में परेशानी हो सकती है। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, हालांकि व्यापार और आय आपको संभाल लेंगे। कुल मिलाकर समय मध्यम से बेहतर कहा जा सकता है।

वृषभ राशि
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिससे मन अस्थिर रह सकता है। कामकाज में भ्रम की स्थिति रहेगी और अधिकारियों से मतभेद संभव हैं। कोर्ट-कचहरी मामलों में भी देरी हो सकती है।

मिथुन राशि
मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है, इसलिए वरिष्ठों से विवाद से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में हल्की चिंता रहेगी लेकिन व्यापार चलता रहेगा।

कर्क राशि
व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहेगा और संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। चोट या विवाद से बचें।

सिंह राशि
आज स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन दोनों प्रभावित रह सकते हैं। किसी परेशानी या तनाव में फंसने की संभावना है। हर काम में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।

कन्या राशि
शत्रुओं पर नियंत्रण रहेगा लेकिन मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। दांपत्य और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें।

Also Read

🔴 20 फरवरी 2026 का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन

तुला राशि
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। अनुभव और समझ से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बढ़ सकता है। घर में तनाव या नकारात्मक माहौल बन सकता है। नए काम शुरू करने से बचें और धैर्य बनाए रखें।

धनु राशि
नाक-कान-गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रोफेशनल जीवन में रुकावट आएगी लेकिन धन और परिवार में सुख बना रहेगा।

मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य विशेषकर ऊपरी शरीर का ध्यान रखें।

कुंभ राशि
खर्च अधिक रहेंगे और बेचैनी बनी रहेगी। निर्णय लेने में सावधानी रखें और निवेश से बचें।

मीन राशि
मानसिक तनाव और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। पार्टनरशिप में विवाद संभव है। काम में धैर्य और सावधानी जरूरी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.