Home क्राइम कुल्लू पुलिस ने दुबई भाग रहे चिट्टा सप्लायर को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा, एनडीपीएस की धारा में केस

कुल्लू पुलिस ने दुबई भाग रहे चिट्टा सप्लायर को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा, एनडीपीएस की धारा में केस

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल: दुबई भागने की तैयारी में था चिट्टा सप्लायर, कुल्लू पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत कुल्लू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े चिट्टा सप्लायर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो दुबई भागने की तैयारी में था। आरोपी को एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई चिट्टा सप्लाई चेन की जांच के दौरान की गई। आरोपी की पहचान पुनीत कुमार उर्फ पैरी (26) निवासी जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

भुंतर में पकड़े गए थे दो आरोपी

जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी को भुंतर में दो युवकों—गुरवेंद्र और हरमन सिंह—को 29 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने यह नशा पुनीत से 31,500 रुपये में खरीदा था।

इसके बाद कुल्लू पुलिस ने चिट्टा सप्लायर की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह फरार हो गया था।

Also Read

🔴 राजगढ़ में चोरी का संदेह: वैन-पिकअप से भारी सामान बरामद, 04 लोग गिरफ्तार

🔴 सिरमौर में राजस्थान टूर विवाद: माजरा राजस्व कर्मियों पर डीसी सख्त, जांच शुरू

दुबई भागने की फिराक में था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के विदेश भागने की आशंका हुई। इसी के चलते उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया।
19 फरवरी को आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उस समय रोक लिया, जब वह दुबई जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद कुल्लू पुलिस की टीम उसे हिरासत में लेकर कुल्लू ले आई।

एनडीपीएस की धारा 29 के तहत कार्रवाई

एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

जनता से पुलिस की अपील

कुल्लू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.