राजगढ़ में चोरी के संदेह में चार लोग गिरफ्तार, वैन-पिकअप से जनरेटर व भारी सामान बरामद
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के संदेह में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जनरेटर, वेल्डिंग सेट, बिजली तार, कटर मशीन समेत भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के संदेह का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
गश्त के दौरान पकड़े गए वाहन
पुलिस टीम ने गौड़ा की ओर से आ रही एक मारुति वैन (HP14A-5747) और एक पिकअप (HP16A-4506) को चेकिंग के लिए रोका।
चेकिंग के दौरान वैन से मिला:
जनरेटर
वेल्डिंग रोड व वेल्डिंग सेट
नट खोलने की चाबियां
काले रंग की बिजली तार
कटर मशीन व ब्लेड
वहीं पिकअप से भारी वजन के कटे पाइप और एक बड़ा गैस कटर सिलेंडर बरामद हुआ।
Also Read
🔴 सिरमौर में राजस्थान टूर विवाद: माजरा राजस्व कर्मियों पर डीसी सख्त, जांच शुरू
आरोपी कौन हैं
पुलिस के अनुसार वैन में बैठे आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
शाहजहां – जिला राजौरी निवासी
मीर मोहम्मद – जिला राजौरी निवासी
लियाकत अली – जिला राजौरी निवासी
जबकि पिकअप मालिक भगत निवासी सोलन पाया गया।
चोरी का संदेह, नहीं दिखा सके दस्तावेज
पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद सामान के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामान चोरी का प्रतीत हो रहा है।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। राजगढ़ में चोरी के संदेह की आगे की जांच जारी है।
