सिरमौर में राजस्थान टूर विवाद: माजरा राजस्व कर्मचारियों पर गिरी प्रशासनिक गाज, डीसी ने मांगा जवाब
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की माजरा उप-तहसील में राजस्व कर्मियों की कथित सामूहिक राजस्थान यात्रा अब प्रशासनिक कार्रवाई का बड़ा मुद्दा बन गई है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है, जबकि पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत चीमा द्वारा जारी कारण बताओ नोटिसों के जवाब मिलने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक प्रशासन इस पूरे मामले की जांच प्रायोजित टूर एंगल से भी कर रहा है, जिससे संलिप्त कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।
Also Read
कैसे खुला मामला
बताया जा रहा है कि 12-13 फरवरी को नायब तहसीलदार सहित तीन पटवारी, एक कानूनगो और तीन क्लर्क राजस्थान यात्रा पर गए थे। कर्मचारियों ने छुट्टी के लिए अलग-अलग निजी कारण बताए, जिनमें शादी और बीमारी का हवाला शामिल था। उसी दौरान माजरा के नायब तहसीलदार मेडिकल लीव पर थे।
मामला तब उजागर हुआ जब यात्रा से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। स्थानीय लोगों ने इनकी स्क्रीनशॉट प्रशासन तक पहुंचा दिए, जिसके बाद तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जांच में क्या देखा जा रहा
प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि—
क्या कर्मचारियों ने छुट्टी लेने में गलत जानकारी दी
क्या यात्रा किसी बाहरी पक्ष द्वारा प्रायोजित थी
क्या सरकारी कार्य प्रभावित हुए
जांच पूरी होने के बाद विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई तय होगी।
