Home क्राइम ऊना में तलवार से हमला करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

ऊना में तलवार से हमला करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

ऊना के बैहली इलाके में दो युवकों पर तलवार से हमला, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 24 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे

ऊना। ऊना जिले में तलवार से हमला करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ऊना के सदर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दो युवकों को घायल करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकबाल बग्गा (21) निवासी ललड़ी और पंकज कुमार (24) निवासी कर्मपुर, तहसील हरोली के रूप में हुई है। तलवार से हमला होने के कारण दोनों पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला बैहली निवासी गौरव ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह मंगलवार रात अपने ताया के बेटे विक्रम के साथ भारत पेट्रोलियम पंप से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उनका रास्ता रोका और अचानक तलवार से हमला कर दिया। वारदात के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर बाइक पर फरार हो गए।

Also Read

🔴 चंबा: सिहुंता क्षेत्र में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, चिट्टा-चरस बरामद

🔴 मंडी: शाही अंदाज में निकली अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शिकायतकर्ता से मिले हुलिये और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें वीरवार को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया।

जिला पुलिस प्रमुख सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.