Home क्राइम चंबा: सिहुंता क्षेत्र में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, चिट्टा-चरस बरामद

चंबा: सिहुंता क्षेत्र में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, चिट्टा-चरस बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

चंबा के सिंहुता क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी में संलिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार

चंबा। जिले के सिहुंता क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिहुंता पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है।

बुधवार शाम करीब 6:20 बजे पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पातका क्षेत्र में एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दो युवकों के पास से 3.05 ग्राम चिट्टा और 3.1 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान विकास कुमार (25) निवासी गांव कामला, डाकघर गरनोटा और राकेश कुमार (29) निवासी गांव डेंठा, डाकघर समोट, तहसील सिहुंता, जिला चंबा के रूप में हुई है।

Also Read

🔴 मंडी: शाही अंदाज में निकली अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी दिन शाम करीब 7:50 बजे पुलिस ने मोरठू लिंक रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार (33) निवासी सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई है।

एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे की तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.