कालाअंब सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दम्पत्ति की मौत
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वीरवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बन गया।
मृतकों की पहचान झगरू मांझी (50) निवासी गोपालगंज, जिला भागलपुर (बिहार) और उनकी पत्नी लखपती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर रुचिरा पेपर मिल के पास बाइक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के टायर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि दम्पत्ति ट्रॉली के नीचे आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Also Read
🔴 पब्बर नदी किनारे मिला नेपाली मजदूर का शव, हत्या की आशंका
🔴 पांवटा साहिब में गिरि नदी किनारे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से क्षेत्र में फैली दहशत
हादसा वीरवार दोपहर करीब 1:50 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
