Home शिक्षा हिमाचल प्रदेश में 38 स्कूल मर्ज कर बनाये गए सह-शिक्षा स्कूल – नए सत्र से होगा सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू

हिमाचल प्रदेश में 38 स्कूल मर्ज कर बनाये गए सह-शिक्षा स्कूल – नए सत्र से होगा सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल प्रदेश में 38 स्कूल मर्ज, अब बनेंगे सह शिक्षा स्कूल — नए सत्र से CBSE पाठ्यक्रम लागू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग चल रहे 38 स्कूलों को मिलाकर सह शिक्षा स्कूल बना दिया है। इस संबंध में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 500 मीटर से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों को आपस में मर्ज किया गया है। इसके तहत शिमला और बिलासपुर में 4-4, कांगड़ा में 12, मंडी में 8, सोलन में 6 तथा हमीरपुर और चंबा में 2-2 स्कूलों को मिलाकर सह शिक्षा स्कूल का रूप दिया गया है। इनमें से 12 पीएम श्री विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें अन्य स्कूलों का विलय किया गया है।

नए सत्र से लागू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रम

सरकार के अनुसार विलय के बाद बने सभी सह शिक्षा स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे संबद्धता प्रक्रिया आसान होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और छात्रों को राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

लीड स्कूल के प्रधानाचार्य संभालेंगे जिम्मेदारी

अधिसूचना के अनुसार जिन विद्यालयों को सीबीएसई संबद्धता के लिए लीड स्कूल बनाया गया है, उनके प्रधानाचार्य ही विलय के बाद बने सह शिक्षा स्कूल का संचालन करेंगे। अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अगली तैनाती तक संबंधित उपनिदेशक कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विलय के बाद दोनों स्कूलों का शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय स्टाफ नए सह शिक्षा स्कूल के प्रधानाचार्य के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा। वहीं पहले से चल रहे छात्रा विद्यालयों की इमारतों का उपयोग केंद्रीय विद्यालय या खेल छात्रावास के रूप में करने की योजना है।

Also Read

🔴 शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में सजेगी नेकी की दुकान, जरूरतमंदों को 50 रुपये में मिलेगा उपयोगी सामान

🔴 19 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल: जानें गुरुवार का पंचांग व राशिफल, किस राशि को मिलेगा लाभ

प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश

स्कूल शिक्षा निदेशक को विलय और पुनर्गठन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इनमें स्टाफ समायोजन, पदों का संतुलन, अभिलेख हस्तांतरण और भवन-भूमि से जुड़े सभी प्रशासनिक पहलू शामिल होंगे।

किन क्षेत्रों में हुए विलय

मर्ज किए गए सह शिक्षा स्कूल बिलासपुर, घुमारवीं, नादौन, धर्मशाला, इंदौरा, देहरा, नूरपुर, पालमपुर, ज्वाली, भंगरोटू, जोगेंद्रनगर, सरकाघाट, मंडी, अर्की, कुनिहार, नालागढ़, जुब्बल, कोटखाई और भरमौर सहित कई क्षेत्रों में स्थित हैं।

21 अन्य स्कूल भी बने सह शिक्षा

सरकार ने 21 अतिरिक्त स्कूलों को भी सह शिक्षा स्कूल घोषित किया है। इनमें नगरोटा बगवां, कुल्लू, नाहन, पांवटा साहिब, रामपुर, रोहड़ू, ठियोग, चंबा, आनी, ऊना और शिमला के लालपानी क्षेत्र के विद्यालय शामिल हैं।

इनमें से कुछ स्कूल सीबीएसई से संबद्ध रहेंगे, जबकि बाकी को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जोड़ा जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.