Home राज्यहिमाचल प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लिए Big अलर्ट: 28 फरवरी तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकती है पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लिए Big अलर्ट: 28 फरवरी तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकती है पेंशन

by Dainik Janvarta
0 comment

28 फरवरी तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की पेंशन हो सकती है स्थायी रूप से – जिला कल्याण अधिकारी

नाहन (सिरमौर)। जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर गावा सिंह ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से ई-केवाईसी को लेकर महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र पेंशनरों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है, वे 28 फरवरी 2026 तक हर हाल में यह प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा उनकी पेंशन बंद की जा सकती है।

जिला मुख्यालय नाहन से जारी सूचना में बताया गया कि सभी लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी सत्यापन अवश्य करवाएं। समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी न होने की स्थिति में विभाग यह मान लेगा कि संबंधित पेंशनर अनुपलब्ध है या सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने का पात्र नहीं है, जिसके बाद उसकी पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।

Also Read

🔴 नॉर्थ जोन रग्बी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला टीमें उत्तराखंड रवाना

जिला कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन असहाय पेंशनभोगियों का आधार कार्ड नहीं बना है या उसमें किसी प्रकार का अपडेट जरूरी है, वे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। विभाग ऐसे मामलों में सहायता उपलब्ध करवाएगा ताकि पात्र लोगों की पेंशन प्रभावित न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन से जुड़ी जानकारी, दस्तावेजों की सूची या किसी समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक या अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कर पेंशन की निरंतरता सुनिश्चित करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.