नॉर्थ जोन रग्बी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की महिला टीमें उत्तराखंड रवाना
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल रग्बी संगठन की ओर से नॉर्थ जोन रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला टीमें उत्साह के साथ उत्तराखंड के रोशनाबाद के लिए रवाना हो गई हैं। सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की ये टीमें 17 और 18 फरवरी को होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना दमखम दिखाएंगी।
सीनियर वर्ग की टीम की कमान अनीशा संभालेंगी, जबकि जूनियर टीम की कप्तान स्नेहा और सब-जूनियर वर्ग की कप्तान दीपिका होंगी। टीम के साथ कोच और मैनेजर के रूप में सुधीर, संदीप, नवप्रीत और इकबाल कौर जिम्मेदारी निभाएंगे।
Also Read
सीनियर टीम में अनीशा, रूबी, बानी, अंजली, विशाखा, तनूजा, कविता, प्रतिमा, मन्नत, साक्षी, शिवानी और उरवी शामिल हैं। वहीं जूनियर टीम में स्नेहा, महक, अंकिता, रितिका, नंदिता, काजल, जोया, तानिया और साइम्या जगह बनाने में सफल रहीं। सब-जूनियर टीम में दीपिका, स्नेहा, पायल, प्रिया, कृतिका, अक्षरा, रितिका और दिव्यांशी का चयन हुआ है।
हिमाचल रग्बी संगठन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, सचिव विशाल शरीन, कोषाध्यक्ष सुधीर और सदस्य पंकज व धर्मेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला टीमें शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी।
नॉर्थ जोन रग्बी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी टीमों ने पिछले कई दिनों से कड़ी तैयारी की है और अब वे बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेंगी। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
