फेयरवेल पार्टी में पियूष ठाकुर बने मि. फेयरवेल, ग़ज़ल को मिला मिस फेयरवेल का खिताब
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में कक्षा जमा दो के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित फेयरवेल पार्टी यादगार बन गई। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया।
फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने नृत्य, गीत, कविताएं और मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर जमा दो के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों का आभार जताया। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स के लिए भावुक विदाई संदेश भी दिए।
फेयरवेल पार्टी में विभिन्न खिताब भी प्रदान किए गए। इसमें पियूष ठाकुर को मि. फेयरवेल तथा ग़ज़ल को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा दिव्यांश को मि. हैंडसम और वर्षा को मिस ब्यूटीफुल का खिताब देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
Also read
🔴 अतिक्रमण मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हिमाचल सरकार को कारण बताओ नोटिस | Big Update
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है।
फेयरवेल पार्टी में एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समूह फोटो और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
