Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: वलयाकार सूर्य ग्रहण का असर, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण ज्योतिषीय दृष्टि से दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुंभ राशि में वलयाकार सूर्य ग्रहण लग रहा है, हालांकि इसका प्रभाव भारत में मान्य नहीं रहेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल और चंद्रमा मकर राशि में स्थित हैं। दोपहर बाद चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ संयोग बनाएंगे, जबकि शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन गलत तरीकों से बचना जरूरी है। यात्रा कष्टदायक हो सकती है पर लाभ देगी। मानसिक तनाव संभव है। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।
वृषभ राशि
काम में शॉर्टकट से नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाए रखें। पिता और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रोफेशनल जीवन में हल्का तनाव रह सकता है।
मिथुन राशि
आज अपमान का भय बना रहेगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। चोट या परेशानी की आशंका है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, लेकिन व्यापार और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
सिंह राशि
स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार सामान्य बना रहेगा।
कन्या राशि
स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, हालांकि विरोधियों पर नियंत्रण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।
Also Read
🔴 अपने क्षेत्र की खबरें पढ़ने के लिए Join Our Whatsapp Group 👉 Click Here
तुला राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है। प्रेम और बच्चों से जुड़ी चिंता रहेगी। बड़े निर्णय लेने से बचें। व्यापार स्थिर रहेगा।
वृश्चिक राशि
घर में तनाव बढ़ सकता है। शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार अच्छा रहेगा।
धनु राशि
गले और कान से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचें। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि
आज बेचैनी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। कामकाज ठीक रहेगा, लेकिन मन अस्थिर रहेगा।
मीन राशि
सिर दर्द, आंखों में परेशानी और अनावश्यक खर्च की संभावना है। व्यापार में सावधानी जरूरी है।
