Home क्राइम नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा और जुर्माना, अदालत का Big Decision

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा और जुर्माना, अदालत का Big Decision

by Dainik Janvarta
0 comment

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना

शिमला। शिमला की फास्ट ट्रैक (पोक्सो) अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यदि जुर्माना अदा नहीं किया जाता, तो उसे अतिरिक्त छह महीने की सजा भुगतनी होगी।

अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए चार लाख रुपये मुआवजा देने की सिफारिश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी है। यह मामला जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से जुड़ा है।

शादी का झांसा देकर ले गया था साथ

मामले के अनुसार, 17 अगस्त 2019 को आरोपी युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने ननिहाल ले गया। जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन भी वापस न आने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Also Read

🔴 सिरमौर के पांवटा साहिब में 835 ग्राम चरस बरामद, मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार | Big Action

🔴 RRB ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां click करें

पुलिस ने बरामद किया पीड़िता को

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 22 अगस्त 2019 को आरोपी के ननिहाल से नाबालिग को बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने 17 से 22 अगस्त के बीच कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

फोरेंसिक सबूत बने मजबूत आधार

जांच के दौरान डीएनए और अन्य फोरेंसिक रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ पुख्ता साबित हुईं। वहीं स्कूल रिकॉर्ड और पंचायत प्रमाणपत्र से लड़की की उम्र 15 वर्ष सिद्ध हुई।

पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया, जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं में दोषी ठहराया। हालांकि अपहरण से संबंधित कुछ धाराओं में उसे बरी किया गया।

अदालत की सख्त टिप्पणी

अदालत ने कहा कि पीड़िता की गवाही विश्वसनीय रही और स्वतंत्र गवाहों व वैज्ञानिक साक्ष्यों ने मामले को मजबूत किया। बचाव पक्ष के तर्कों को खारिज करते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि नाबालिग की सहमति कानूनी रूप से मान्य नहीं होती, भले ही आरोपी ने शादी का इरादा होने का दावा किया हो।

इस तरह अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी सजा सुनाते हुए पीड़िता के पुनर्वास पर भी विशेष जोर दिया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.