Home हादसा हमीरपुर में गैस सिलेंडर बदलते समय जोरदार धमाका, 02 लोग गंभीर झुलसे | Big Tragedy

हमीरपुर में गैस सिलेंडर बदलते समय जोरदार धमाका, 02 लोग गंभीर झुलसे | Big Tragedy

by Dainik Janvarta
0 comment

रात को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर बदलते समय हुआ हादसा

गैस रिसाव से हुआ जोरदार विस्फोट, माँ – बेटा झुलसे

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के बस्सी क्षेत्र में शनिवार रात गैस सिलेंडर बदलते समय हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। रिहायशी मकान की रसोई में हुए भीषण विस्फोट में मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार बस्सी निवासी इंद्रजीत डोगरा के घर रात को खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रसोई में लगा गैस सिलेंडर खत्म हो गया, जिसके बाद नया सिलेंडर लगाया गया। जैसे ही चूल्हा जलाने की कोशिश की गई, गैस रिसाव के कारण अचानक तेज धमाका हो गया।

Also Read

🔴 सिरमौर के पांवटा साहिब में 835 ग्राम चरस बरामद, मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार | Big Action

धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवारें तक हिल गईं और रसोईघर को भारी नुकसान पहुंचा। विस्फोट की चपेट में आने से इंद्रजीत डोगरा और उनकी माता सुनीता देवी बुरी तरह झुलस गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस लीकेज मानी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर बदलते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.