सिरमौर में 835 ग्राम चरस बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने गश्त के दौरान खोदरी माजरी से गांव गोजर की ओर आ रही तीन महिलाओं को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 835 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शानु राय पत्नी हरी दास निवासी शाहपुर, कल्याणपुर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला और आशिया परबीन पत्नी तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर जिला देहरादून के रूप में हुई है।
Also Read
🔴 बैंकिंग और बीमा से संबंधित सेवाओं की जानकारी।
इस मामले में पुलिस थाना पुरूवाला में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से उनका पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर कार्रवाई की जा सके। मामले की जांच जारी है।
