Table of Contents
कालाअंब में आईटीएमएस सिस्टम से एक साल में 11,557 चालान
बिना हेलमेट चलाने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
ओवरलोडिंग और तीन सवारी पर भी सख्त निगरानी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) ने एक वर्ष के भीतर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए बड़ी संख्या में चालान किए हैं। फरवरी 2025 में शुरू हुए इस आधुनिक सिस्टम के माध्यम से 31 जनवरी 2026 तक कुल 11,557 चालान दर्ज किए गए, जो हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक बताए जा रहे हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में सबसे ज्यादा 7,510 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किए गए। इसके अलावा 182 मामलों में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई हुई, जबकि 3,865 चालान तीन सवारी बैठाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए।
Also Read
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कालाअंब जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि आईटीएमएस लागू होने के बाद क्षेत्र में नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ी है और इससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रहा है, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जा सके।
ये भी पढ़ें
🔴 अपने क्षेत्र की प्रमाणित खबरें पढ़ने के लिए Join Our Whatsapp Group 👉 Click Here
उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट का नियमित उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
