Home क्राइम सिरमौर पुलिस का Big Action, नाहन में 222 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस का Big Action, नाहन में 222 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान, 222 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। नाहन में सिरमौर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिरमौर पुलिस की SIU टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लंबे समय से क्षेत्र में मादक पदार्थ चरस बेचने के धंधे में सक्रिय है। सूचना मिलते ही सिरमौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन में रह रहा था। सिरमौर पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद की, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिरमौर पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी चरस कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

🔴 किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 04 की मौत, एक घायल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिरमौर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.