मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सराहाँ में किया 32 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार
सराहाँ (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में विकास को नई गति देते हुए ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करीब 32 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने 1.44 करोड़ रुपये की लागत से सहायक जिला न्यायवादी राजगढ़ के लिए कार्यालय-सह-आवासीय भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा 1.98 करोड़ रुपये की लागत से नोहरी में उप-तहसील भवन का लोकार्पण भी किया गया।
उन्होंने 5.74 करोड़ रुपये की लागत से थानी-थामनी-खरीमू सड़क, 4.73 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना लाना भलटा लोह (ग्राम पंचायत लाना भलटा) और 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बडगला मार्ग से होकर राजगढ़-यशवंत नगर सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
Also Read
🔴 लोक निर्माण विभाग की योजना, सड़कों, पुलों के निर्माण और रखरखाव से संबंधित जानकारी
इस अवसर पर ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 14.13 करोड़ रुपये की लागत से चाबयोगा से सालमु के बीच गिरी नदी पर वाहन योग्य पुल तथा 2.15 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में टाइप-2 आवासीय क्वार्टरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सिरमौर जिले के लोगों को बेहतर सड़क, पेयजल और प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।
