Home क्राइम पांवटा साहिब में 2.72 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार | Big Action

पांवटा साहिब में 2.72 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार | Big Action

by Dainik Janvarta
0 comment

2.72 ग्राम स्मैक सहित दो युवक गिरफ्तार, पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल डिटेक्शन टीम पांवटा साहिब इलाके में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर नशे की खेप लेकर बहराल से धौलाकुआं की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर बाइक सवार सचिन पुत्र जय प्रकाश, निवासी गांव भारापुर, डाकघर धौलाकुआं और विकास पुत्र श्याम लाल, निवासी धौलाकुआं को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उनके कब्जे से 2.72 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।

🔴 सिरमौर में 6.011 कि. ग्राम चुरा पोस्त बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार | Big Action By Police

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर बाइक को भी कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वो नशे की खेप कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.