कालाअंब में चुरा पोस्त की बड़ी खेप पकड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरा पोस्त की भारी खेप बरामद की है। SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को SIU नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि सतौन निवासी शिव कुमार उर्फ शंकर ट्रक नंबर HP17J-5499 में बाहरी राज्यों से चुरा पोस्त लाकर कालाअंब और पांवटा साहिब क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहा है।
Also Read
🔴 कालाअंब में केंद्रीय एजेंसी की दबिश, 04 लेड उद्योगों के दस्तावेज खंगाले | Big Scam की आशंका
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 6 किलो 11 ग्राम चुरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से चुरा पोस्त की तस्करी में शामिल था और बाहरी राज्यों से खेप लाकर स्थानीय इलाकों में सप्लाई करता था।
इस संबंध में पुलिस थाना कालाअंब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार करके अदालत से पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद चुरा पोस्त कहां से लाया गया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।
Also Read
🔴 बिजली बिल भुगतान और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी के लिए 👉 यहाँ पढ़ें
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और चुरा पोस्त तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
