Home राज्यहिमाचल प्रदेश कालाअंब में केंद्रीय एजेंसी की दबिश, 04 लेड उद्योगों के दस्तावेज खंगाले | Big Scam की आशंका

कालाअंब में केंद्रीय एजेंसी की दबिश, 04 लेड उद्योगों के दस्तावेज खंगाले | Big Scam की आशंका

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में एक केंद्रीय एजेंसी की गोपनीय कार्रवाई, लेड उद्योगों के दस्तावेज खंगाले

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार को उस समय अचानक हलचल बढ़ गई, जब केंद्रीय एजेंसी की टीम ने चार लेड (सिक्का) उद्योगों समेत उनसे जुड़े कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

सूत्रों के मुताबिक जांच टीम ने आयकर, जीएसटी और फर्जी बिलिंग के जरिए किए गए कथित करोड़ों रुपये के लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने संबंधित उद्योगों के वित्तीय रिकॉर्ड, खातों और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण फाइलें और डिजिटल डेटा भी खंगाले गए।

🔴 हिमाचल में निजी भूमि पर खैर कटान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का एक बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई, जिसके चलते देर शाम तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां आमतौर पर ऐसी छापेमारी को सार्वजनिक नहीं करतीं और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाती है।

🔴 अपने क्षेत्र की खबरें पढ़ने के लिए Join Our Whatsapp Group 👉 Click Here

गौरतलब है कि कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी इस तरह की गोपनीय कार्रवाई हो चुकी हैं, जिनमें वित्तीय अनियमितताओं और टैक्स से जुड़े मामलों की जांच की जाती रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.