Home आस्था चूड़धार में 8 फीट बर्फ, महाशिवरात्रि पर यात्रा न करने की श्रद्धालुओं से अपील | Big Update

चूड़धार में 8 फीट बर्फ, महाशिवरात्रि पर यात्रा न करने की श्रद्धालुओं से अपील | Big Update

by Dainik Janvarta
0 comment

चूड़धार में 8 फीट तक बर्फ, महाशिवरात्रि पर यात्रा से दूर रहने की अपील

शिमला। महाशिवरात्रि के अवसर पर चूड़धार जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। चौपाल प्रशासन ने साफ कहा है कि वर्तमान हालात बेहद जोखिम भरे हैं, इसलिए किसी भी हालत में यात्रा करने का प्रयास न करें।

एसडीएम चौपाल एवं चूड़धार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हेम चंद वर्मा ने बताया कि चूड़धार यात्रा पर अप्रैल तक पहले से ही प्रतिबंध लागू है। महाशिवरात्रि के दौरान बढ़ती आवाजाही की आशंका को देखते हुए अब सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मंदिर तक जाने वाले रास्ते इस समय 5 से 8 फीट मोटी बर्फ से ढके हुए हैं, जिससे मार्ग पूरी तरह फिसलन भरे और जानलेवा बने हुए हैं।

Also Read

🔴 HP Cabinet Big Decisions: 1066 पद भरने को मंजूरी, OPS जारी, जानें हिमाचल कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जिसके चलते स्थिति और खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए 14 और 15 फरवरी को मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

प्रशासन ने सिरमौर के नौहराधार मार्ग और शिमला के कुपवी मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए अंतर-जिला समन्वय भी स्थापित किया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जाए।

उपायुक्त शिमला और सिरमौर को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रतिबंधों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.