Horoscope 11 February 2026: जानें 11 फरवरी का Aaj Ka Rashifal, किस राशि पर कैसी रहेगी ग्रहों की कृपा
Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल के साथ कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है। आज गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, चंद्रमा वृश्चिक में स्थित हैं। सूर्य और मंगल मकर राशि में प्रभाव डाल रहे हैं। वहीं बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए विस्तार से पढ़ते हैं 11 फरवरी का Aaj Ka Rashifal मेष से मीन तक।
मेष राशि
Aaj Ka Rashifal के अनुसार मेष राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन धीरे चलाएं और किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। लाल रंग की वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए Aaj Ka Rashifal बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापारिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज लाल वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को विरोधियों पर बढ़त मिलेगी। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता आवश्यक है। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में हल्की तकरार संभव है। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों संतोषजनक रहेंगे। लाल वस्तु पास रखना लाभदायक होगा।
सिंह राशि
Aaj Ka Rashifal के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए संपत्ति से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। घर-परिवार में थोड़ी कहासुनी संभव है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार और प्रेम पक्ष मजबूत रहेगा। पीली वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष संतुलित रहेंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
Also Read
🔴 आरडीजी खत्म होने के बावजूद ओपीएस और कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी, सीएम सुक्खू की Big Announcement
🔴 बैंकिंग और बीमा से संबंधित सेवाओं की जानकारी।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में वृद्धि या शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि निवेश करने से बचें। रिश्तों में अनावश्यक बहस से दूर रहें। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि
Aaj Ka Rashifal बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भाग्य अनुकूल रहेगा। जरूरी कार्य पूरे होंगे। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को मानसिक तनाव रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। हालांकि प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा। लाल वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आय के नए अवसर बनेंगे। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्कृष्ट रहेंगे। मां काली की आराधना लाभकारी रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए व्यापारिक सफलता के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें। प्रेम, संतान और व्यापार अनुकूल रहेंगे। शनि देव की पूजा शुभ रहेगी।
