सिरमौर में अवैध शराब की खेप बरामद, पांवटा साहिब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर में अवैध शराब की खेप बरामद होने का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी नंबर CH03Z-6951 के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब पुलिस ने वहराल के समीप गुरुद्वारा के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान वाहन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी को पीछे ही रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर सिरमौर में अवैध शराब की खेप बरामद की गई, जिसमें 6 पेटी (72 बोतलें) अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू तथा 22 बोतलें देसी शराब संतरा शामिल हैं। बरामद की गई शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सिरमौर में अवैध शराब की खेप बरामद करने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
