पांवटा साहिब में नशीले कैप्सूल व गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को पुलिस टीम ने बहराल चेक पोस्ट से आगे मोड़ पर नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका।
पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल नंबर HP17H-6551 की तलाशी लेने पर उसकी छोटी डिक्की से 47 नशीले कैप्सूल और 105 नशीली गोलियां बरामद की गईं। यह कार्रवाई पांवटा साहिब क्षेत्र में नशे की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
Also Read
🔴 पांवटा साहिब में 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद, देवीनगर निवासी युवक गिरफ्तार | Strong & Big Action
🔴 बिजली बिल भुगतान और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी के लिए 👉 यहाँ पढ़ें
इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 22, 29, 61 और 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शहीदु रहमान पुत्र यामिन, निवासी भगवानपुर किरतपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब और काशम अली पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी रामपुर बंजारन, डाकघर धौला कुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
