Home क्राइम पांवटा साहिब में 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद, देवीनगर निवासी युवक गिरफ्तार | Strong & Big Action

पांवटा साहिब में 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद, देवीनगर निवासी युवक गिरफ्तार | Strong & Big Action

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में चिट्टा बरामद, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस थाना पांवटा साहिब की डिटेक्शन टीम द्वारा की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यमुना पुल गोविन्दघाट बैरियर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.57 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान नूर अहमद पुत्र बशीर अहमद, निवासी मकान नंबर 54, वार्ड नंबर 9, देवीनगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21, 61 और 85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

🔴 हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच सियासी खर्च 24% Increase, मंत्री-विधायकों व सलाहकारों के वेतन पर उठे सवाल

🔴 हिमाचल प्रदेश पुलिस की समस्त जानकारी यहां उपलब्ध है!

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से लाता था और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है।

जिला सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.