राजगढ़ पुलिस ने 1.66 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी किए गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस चौकी पझौता, थाना राजगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान 1.66 ग्राम चिट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस चौकी पझौता की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शरगांव क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शरगांव के पास वाहन संख्या HP-99-8880 को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
कशिश भरोटा पुत्र श्याम लाल भरोटा, निवासी फ्लैट नंबर-6, ब्लॉक-18, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली, शिमला,
रुब्बल जदेईक पुत्र बलवीर जदेईक, निवासी गांव पंडरोग, डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला,
और निक्षित चौहान पुत्र विजय चौहान, निवासी गांव व डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है।
🔴 ये भी पढ़ें
👉 मोगीनंद स्कूल में डिजिटल प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर, No. 1 Innovative Initiative
👉 लोक निर्माण विभाग की योजना, सड़कों, पुलों के निर्माण और रखरखाव से संबंधित जानकारी
इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपियों के खिलाफ धारा 21 व 29 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त मामले का अन्वेषण जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
