Home खेल सिरमौर कबड्डी लीग में लादी योद्धा टीम बनी Big Winner, उद्योग मंत्री ने 2 लाख की राशि देकर किया पुरस्कृत

सिरमौर कबड्डी लीग में लादी योद्धा टीम बनी Big Winner, उद्योग मंत्री ने 2 लाख की राशि देकर किया पुरस्कृत

by Dainik Janvarta
0 comment

उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग का भव्य समापन

नाहन (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित सिरमौर कबड्डी लीग के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सिरमौर कबड्डी लीग जैसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के उद्देश्य से खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है। सिरमौर कबड्डी लीग जैसे आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं।

🔴 Also Read

👉 नाहन में नशे का सेवन करते 02 युवक गिरफ्तार, पुलिस की Zero Tolerance पॉलिसी

👉 हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा सेवा से जुड़े मामले, योजनाएं और अन्य विवरण!!

उद्योग मंत्री ने गर्व के साथ कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे का विकास कर रही है।

हर्षवर्धन चौहान ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष राज्य सरकार ने पैरालंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप में भाग लेने व पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को लगभग 17 करोड़ 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। इसके साथ ही खिलाड़ियों का आहार भत्ता भी बढ़ाया गया है। सिरमौर कबड्डी लीग जैसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि सिरमौर कबड्डी लीग का आयोजन 06 से 08 फरवरी तक पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में किया गया, जिसमें जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 2 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने का प्रावधान रखा गया था।
उन्होंने बताया कि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लादी योद्धा ने मां भग्यानी पैंथर को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गिरिपार वॉरियर्स ने नाहन किंग्स को हराया। इसके बाद सिरमौर कबड्डी लीग का फाइनल मुकाबला लादी योद्धा और गिरिपार वॉरियर्स के बीच खेला गया।

फाइनल मुकाबले के समापन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर कबड्डी लीग की विजेता टीम लादी योद्धा को 2 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम गिरिपार वॉरियर्स को 1 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह में उद्योग मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से प्रतियोगिता के लिए 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.