Home क्राइम ददाहू में सरकारी सड़क क्षतिग्रस्त करने का मामला, PWD की शिकायत पर 01 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

ददाहू में सरकारी सड़क क्षतिग्रस्त करने का मामला, PWD की शिकायत पर 01 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

ददाहू–बेचड़ का बाग सड़क के नीचे खुदाई कर नुकसान पहुंचाने के आरोप में आरोपी पर BNS व PDP एक्ट के तहत कार्रवाई

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना श्रीरेणुका जी में शनिवार को इस संबंध में अभियोग दर्ज किया गया है। यह मामला हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) उपमंडल ददाहू के सहायक अभियंता दलीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।

शिकायत में बताया गया है कि ददाहू–बेचड़ का बाग सड़क के नीचे अवैध रूप से खुदाई की गई, जिससे सड़क को नुकसान पहुंचा है। यह सड़क लोक निर्माण विभाग की संपत्ति है और खुदाई के कारण सड़क की मजबूती व सुरक्षा प्रभावित हुई है। इस मामले में पुलिस ने अजय गर्ग पुत्र श्याम लाल, निवासी ददाहू, जिला सिरमौर के खिलाफ कार्रवाई की है।

🔴 Also Read

👉 69वीं स्कूल नेशनल हैंडबॉल गेम्स: गोल्ड मेडलिस्ट स्नेहा का कोटडी व्यास में भव्य स्वागत

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324, 326(2) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम (PDP Act) की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है।

पुलिस थाना रेणुका जी की टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सड़क के नीचे खुदाई किस उद्देश्य से की गई थी और इससे कितना नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ददाहू क्षेत्र में सड़कें आमजन के आवागमन का मुख्य साधन हैं और इस तरह की घटनाओं से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान होता है, बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार से सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.