Home योजनाएं PWD सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस का किराया Increased, हिमाचली को एसी कमरा मिलेगा 600 रुपए में

PWD सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस का किराया Increased, हिमाचली को एसी कमरा मिलेगा 600 रुपए में

by Dainik Janvarta
0 comment

लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस का किराया बढ़ा, नई दरें तत्काल लागू

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने यात्रियों और सरकारी कार्य से आने वाले लोगों के लिए बड़ी जानकारी साझा की है। राज्य में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस के कमरों का किराया बढ़ा दिया गया है। सरकार ने कमरे के टैरिफ में संशोधन का निर्णय लिया है, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश भर के रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, वहीं हिमाचली और गैर हिमाचली लोगों के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है।

तीन श्रेणियों में बांटे गए रेस्ट हाउस

संशोधित व्यवस्था के अनुसार, प्रथम श्रेणी में राज्य की राजधानी, जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्थित कुल 33 रेस्ट हाउस शामिल किए गए हैं। दूसरी श्रेणी में प्रसिद्ध मंदिरों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों तथा उप-मंडलीय मुख्यालयों में स्थित 59 रेस्ट हाउस रखे गए हैं। वहीं तीसरी श्रेणी में प्रदेश के अन्य स्थानों पर स्थित 190 रेस्ट हाउस शामिल हैं।

🔴 Also Read

👉 कालाअंब में RAMP जागरूकता कार्यक्रम, MSMEs को इंडस्ट्री 4.0 और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की दी जानकारी

👉 पशु पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली का विवरण!

इसके अतिरिक्त, राज्य के 21 सर्किट हाउस भी इस नई किराया व्यवस्था के दायरे में लाए गए हैं। सभी सर्किट हाउस अब संबंधित जिलों के उपायुक्त (DC) के नियंत्रण में रहेंगे, जबकि रेस्ट हाउस का संचालन संबंधित विभाग के अधीन रहेगा।

संशोधित किराया दरें इस प्रकार हैं

प्रथम श्रेणी रेस्ट हाउस
हिमाचलियों के लिए:

एसी कमरा: 800 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 600 रुपए

गैर हिमाचलियों के लिए:

एसी कमरा: 1000 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 800 रुपए

श्रेणी बी रेस्ट हाउस
हिमाचलियों के लिए:

एसी कमरा: 700 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 500 रुपए
गैर हिमाचलियों के लिए:
एसी कमरा: 900 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 700 रुपए

श्रेणी सी रेस्ट हाउस
हिमाचलियों के लिए:

एसी कमरा: 600 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 400 रुपए
गैर हिमाचलियों के लिए:
एसी कमरा: 700 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 500 रुपए

सर्किट हाउस किराया
हिमाचलियों के लिए:

एसी कमरा: 900 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 700 रुपए
गैर हिमाचलियों के लिए:
एसी कमरा: 1200 रुपए
नॉन-एसी कमरा: 1000 रुपए

सरकार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस के किराए में यह संशोधन रखरखाव और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई दरें सभी स्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू रहेंगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.