Table of Contents
नाहन में गिरफ्तार विदेशी युवती के मामले में बड़ा खुलासा
नेपाल के रास्ते बिना वीज़ा भारत में दाखिल हुई थी युवती
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के नाहन में गिरफ्तार विदेशी युवती से जुड़ा मामला अब सामान्य कानूनी कार्रवाई से आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जांच के दौरान सामने आया है कि युवती के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा मौजूद नहीं था और उसने नेपाल सीमा के रास्ते गैरकानूनी तरीके से देश में कदम रखा।
इससे पहले पुलिस जांच में युवती द्वारा फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हो चुका है। दिल्ली से आधार कार्ड बनवाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद से ही एजेंसियां सतर्क हो गई थीं, लेकिन अब अवैध सीमा पार कर भारत पहुंचने की पुष्टि ने इस केस को और संवेदनशील बना दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नाहन में गिरफ्तार विदेशी युवती ने नेपाल का वीजा हासिल किया था और वहीं से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई। बिना पासपोर्ट और वैध दस्तावेजों के देश में प्रवेश करना और फिर पहचान छिपाकर रहना किसी संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है। इसी कड़ी में पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल रहे।
🔴 ये भी पढ़ें
✅ हिमाचल प्रदेश और लोकल प्रमाणित खबरों के लिए हमारा व्हाट्सअप ग्रुप join करें! 👉 Join Whatsapp
मामले को गंभीर मानते हुए अदालत ने युवती को 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नाहन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर उज्बेकिस्तान दूतावास से संपर्क किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
जानें 👉 क्या था पूरा मामला?
यह मामला 22 जनवरी 2026 की रात सामने आया था, जब 112 आपात सेवा पर देहरादून हाईवे के पास एक कार में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक यूपी नंबर की कार सड़क किनारे फंसी हुई मिली, जिसमें एक युवक और विदेशी युवती मौजूद थे।
युवती के साथ ग्रेटर नोएडा निवासी युवक सैफ क्वेजिलाबाश पाया गया। शुरुआती पूछताछ में ही युवती कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी थी। अब यह जांच की जा रही है कि भारत में अवैध रूप से रहने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था और सीमा पार कराने में किन लोगों की भूमिका रही।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि वैध वीजा न होना जांच का सबसे अहम पहलू है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है, ताकि इस अवैध घुसपैठ से जुड़ी हर कड़ी सामने लाई जा सके।
