Home राज्यहिमाचल प्रदेश ड्यूटी में लापरवाही पर सोलन पुलिस का Big Action, 4 जवान निलंबित, 4 होमगार्ड वापस भेजे बटालियन

ड्यूटी में लापरवाही पर सोलन पुलिस का Big Action, 4 जवान निलंबित, 4 होमगार्ड वापस भेजे बटालियन

by Dainik Janvarta
0 comment

ड्यूटी में लापरवाही पर सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार जवान निलंबित

सोलन। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सोलन पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में चार पुलिस जवानों को निलंबित किया गया है, जबकि चार होमगार्ड जवानों को उनकी बटालियन वापस भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी सोलन गौरव सिंह ने सोमवार देर रात करीब दो बजे कालका-शिमला नेशनल हाईवे से सटे परवाणू, धर्मपुर और सदर सोलन थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गश्त और नाकाबंदी व्यवस्था की जांच की गई, जिसमें कई जवान ड्यूटी में लापरवाही करते पाए गए।

🔴 Also Read

वॉयस क्लोनिंग और कॉल फारवर्डिंग से खाली हो रहे बैंक खाते, शिमला में बुजुर्ग से 10 लाख की ठगी | हिमाचल पुलिस की Big Warning

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं, नीतियों और सेवाओं के बारे में जानकारी यहां उपलब्ध है!

निरीक्षण के समय यह सामने आया कि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी मौजूद तो थे, लेकिन नाकाबंदी के दौरान वाहनों की उचित जांच नहीं की जा रही थी। कई गाड़ियां बिना पूछताछ के ही गुजर रही थीं, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चूक मानी गई।

इस मामले में एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी और दो कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापिस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

बताया जा रहा है कि सोलन पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रात के समय गश्त में ढिलाई बरती जा रही है। इन्हीं शिकायतों की पुष्टि के लिए एसएसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पहले ड्यूटी में लापरवाही के चलते एक एएसआई को निलंबित किया जा चुका है।

इस संबंध में एसएसपी गौरव सिंह ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कालका-शिमला एनएच से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद संवेदनशील है और यहां छोटी सी चूक भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि देर रात दो बजे के बाद अक्सर गश्त में ढिलाई देखी जाती है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं।

इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि सोलन पुलिस में अनुशासन को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.