Home हादसा बस दुर्घटनाग्रस्त: क्वाणु के पास नदी में गिरी HRTC की 1 बस, कई यात्री घायल

बस दुर्घटनाग्रस्त: क्वाणु के पास नदी में गिरी HRTC की 1 बस, कई यात्री घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

बस हादसा: उत्तराखंड के क्वाणु के पास नदी में गिरी एचआरटीसी बस, 3 की Tragic Death | 34 यात्री घायल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड में हिमाचल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद घटना सामने आई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के नेरवा डिपो की एक बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब बस चौपाल से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी बस संख्या HP-66A-2588 ट्रक को पास देते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 37 यात्री सवार थे। इसमें से 3 यात्रियों मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हुए। बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

🔴 ये भी पढ़ें

👉 बद्दी में रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से 1 युवक की Tragic Death

👉 जलशक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश में पेयजल, सीवरेज और सिंचाई प्रणालियों के विकास और रखरखाव का विवरण

बस के परिचालक ने फोन के माध्यम से पुलिस को हादसे की जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही थी, हालांकि घायलों की सटीक संख्या की बाद में पुष्टि होने पर पता चला कि 34 यात्री घायल हुए। वहीं तीन लोगों की मौत का समाचार है।

इस बस हादसे में ऋचा(30) पत्नी वीरेंद्र चौहान, निवासी ग्राम बिजमल नेरवा की माैत होने की पुष्टि उनके देवर बिजमल पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश चौहान ने की है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन घायल लोगों का आरोप है कि हादसे के दो घंटे बाद भी प्रशासन या पुलिस की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ था। स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुँचाया। बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे।

फिलहाल प्रशासन द्वारा हालात पर नजर रखी जा रही है और बस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.